जब कोई औरत मां बनती है तो वह खुद को दुनिया की सबसे खुशकिस्मत महिला समझती है। मां बनने की खुशी दुनिया में सबसे खास होती है। अपने बच्चे को देखकर मां को इतना सुकून मिलता है, जिसे शब्दों में बयांं ही नहीं किया जा सकता है। वैसे भी मां और बच्चे का रिश्ता सबसे स्पेशल होता है। पैदा होने के बाद बच्चा सबसे पहले अपने मां को महसूस करता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे।
वीडियो देखकर हार बैठेंगे दिल

यह वीडियो इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपना प्यार बरसा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि जैसे ही अस्पताल में एक मां अपने बच्चे को जन्म देती है। सबसे पहले नर्स बच्चे को मां की गोद में देती है। इसके बाद मां उसे अपने सीने से लगा लेती है। जैसे ही मां अपने बच्चे को सीने से लगाती है, बच्चा मां से लिपट जाता है। यह पल उस मां के लिए बहुत ही सुकून वाला है। अपने बच्चे को पहली बार महसूस करके मां की आंखें डबडबा जाती हैं। देखें वीडियो-

https://twitter.com/TheFigen_/status/1639385250051633153?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1639385250051633153%7Ctwgr%5E9fffe922f1a70b8605c239ed394b4e92a8162cbe%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi


आप देख सकते हैं कि बच्चा अपनी मां से किस तरह लिपटता है। वह मां को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता है। अपने जिगर के टुकड़े को यूं लिपटा पाकर वह मां भी काफी खुश महसूस करती है। बच्चा अपनी मां को पकड़ कर रोए जा रहा होता है वहीं मां काफी खुश हो जाती है। एक बार के लिए तो मां भी काफी इमोशनल हो जाती है और अपनी आंखें बंद कर लेती है। यह इसलिए भी शॉकिंग है क्योंकि पैदा होने के बाद बच्चे मां को पकड़ना तो दूर की बात है, अपने हाथ-पैर भी नहीं हिला पाते। वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, ‘न्यूबॉर्न बेबी मां को छोड़ना नहीं चाहता।’

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031