छत्तीसगढ़ से हज के लिए 649 का चयन

रेंडम डिजिटल सिलेक्शन संपन्न
रायपुर.

रेंडम डिजिटल सिलेक्शन संपन्न

हज 2023 के लिए राज्य को कुल 649 हज सीटों का आवंटन हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाकर आवेदकों का रेंडम डिजिटल सिलेक्शन किया गया जिसमे 327 पुरुष एवं 322 महिलाये है । चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in एवं राज्य हज कमेटी की वेब साइट www.cgstate.gov.in/web/haj-committee पर उपलब्ध है।  
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा हज 2023 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का सेंट्रलाइज्ड मोड पर रेंडम डिजिटल सिलेक्शन आज 31  मार्च को किया गया। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov-in.पद पर उपलब्ध कराई गई है । उन्होंने बताया कि हज 2023 के लिए राज्य से कुल 1232 हज आवेदकों  ने आवेदन किया है जिसमे 628 पुरुष एवं 604 महिलाये है।
स्कूल शिक्षा एवं अल्पसंख्यक विकास कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हज 2023 के लिए चयनित सभी हज यात्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने हज यात्रा में जाने वाले सभी यात्रियों से वहां देश और प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चयन की दुआ करने की गुजारिश की है। 
इस अवसर पर हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, उर्दू अकादमी के चेयरमैन श्री इदरीश गाँधी, हज कमेटी के सदस्य श्री शमीम अख्तर, डॉ श्रीमती रुबीना अल्वी, श्री हाजी अब्दुल रज्जाक खान, सचिव श्री साजिद मेमन उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031