बलौदाबाजार. बेरोजगारी भत्ते की घोषणा के बाद रोजगार एवं अन्य कार्यालयों में अचानक भीड़ से प्रशासन चिंतित है।कलेक्टर रजत बंसल ने कहा है रोजगार कार्यालय में दो वर्ष पहले पंजीकृत युवाओं को ही भत्ते की पात्रता है। उन्हें नया पंजीयन कराने या कार्ड के नवीनीकरण की अभी जरूरत नहीं है। बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के लिए कोई अंतिम तिथि नहीं है, इसलिए हड़बड़ी न करें आवेदन का पोर्टल लगातार खुला रहेगा और ऑनलाइन आवेदन कभी किया जा सकता है। कलेक्टर ने 1 अप्रैल से भत्ता के लिए आवेदन पोर्टल खोलने व तैयारी के लिए अफसरों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र में आवेदक के बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है,जिसका सत्यापन बैंक मेनेजर से कराने के बाद बेरोज़गारी भत्ते की राशि आवेदक के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जायेगी। आवेदक कृपया ध्यान रखकर अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें, जिससे उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलने में कोई कठिनाई न हो। आवेदक को अपने ही बैक खाते की जानकारी भरनी है, किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते की नहीं,अन्यथा बैंक मेनेजर सत्यापन के समय बैंक खाते को गलत बतायेगा और बेरोज़गारी भत्ते की राशि उस खाते में अंतरित नही होगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031