पांडुका : एकदिवसीय गरियाबंद प्रवास पर पहुँचे छत्तीसगढ़ के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा एवं प्रथम पंचायतमंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल का गरियाबंद तिरंगा चौक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा के नेतृत्व में फ़ुल मालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कवासी लखमा ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। देश की प्रमुख कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते हैं तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है, सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुये संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते है। केंद्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुये अनर्गल बयानबाजी करते है और जब इन सबसे भी राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाते तो एक और षड़ियंत्र रचा जाता है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने का यह हम पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्योरा आपके समक्ष रखते है आप खुद विचार करिये, देखिये इस देश के लोकतंत्र को किस प्रकार नष्ट किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक अमितेश शुक्ल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंह साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031