What's Hot

समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल मिलेगा। वर्तमान में मध्यान्ह भोजन एवं पूरक पोषण आहार के लिए ही फोर्टिफाइड चावल दिया जा रहा है, लेकिन अप्रैल 2023 से समस्त राशनकार्डधारियों को फोर्टिफाइड चावल वितरीत किया जाएगा। एपीएल परिवारों को उक्त सुविधा प्राप्त नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं एवं बच्चों में रक्त अल्पता की स्थिति को देखते हुए शासन ने अप्रैल से सभी उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल वितरीत किए जाने का निर्णय लिया है। फोर्टिफाइड चावल में विटामिन बी.12, फॉलिक एसिड एवं लौह तत्व मिश्रित किया जाता है, जिससे उसके सेवन से रक्त अल्पता की समस्या दूर हो सके।

विश्व खाद्य संगठन के अनुसार फोर्टिफिकेशन का अर्थ तकनीक के माध्यम से खाने में विटामिन एवं खनिज तत्व के स्तर को बढ़ाना है। आहार में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए ऐसा किया जाता है। खाद्यान्न की मिलिंग एवं पालिशिंग के समय पोषक के सूक्ष्म तत्व नष्ट हो जाते हैं, जिससे पोषण की मात्रा कम हो जाती है। फोर्टिफिकेशन से खाद्यान्न पुनः पौष्टिक हो जाता है। सामान्य चावल का पाउडर बनाकर उसमें फॉलिक एसिड, विटामिन बी 12 एवं आयरन खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुसार मिलाते हैं। चावल का पाउडर व मिटामिन एवं मिनरल के मिश्रण को मशीन से तैयार कर चावल के दानों, फोर्टिफाइड राइस कर्नेल एफआरके को निकाला जाता है। एक दाने को सामान्य चावल के 100 दानों में मिलाया जाता है। फोर्टिफाइड चावल में महत्वपूर्ण पोषक गुण होते हैं। आयरन रक्त अल्पता से बचाता है। फॉलिक एसिड खून बनने में सहायक होता है तथा विटामिन बी-12 बुद्धि के सामान्य कामकाज में सहायता करती है। छत्तीसगढ़ में 60 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या का मुख्य आहार चावल है अर्थात चावल ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत है, इसलिए कुपोषण से लड़ने के लिए चावल का फोर्टिफिकेशन एक महत्वपूर्ण रणनीति है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930