गुरुग्राम के सदर बाजार में शनिवार को छह से अधिक किताबों की दुकानों पर मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते की छापेमारी के बाद एनसीईआरटी की नकली पाठ्यपुस्तकें (Fake NCERT Books) बड़ी संख्या में जब्त की गईं।पुलिस को मौके पर बुलाया गया और शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।छापेमारी दल के साथ गए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के अधिकारी अमिताभ कुमार के अनुसार, पिछले कई दिनों से एनसीईआरटी के अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि परिषद द्वारा स्कूलों को भेजी जा रही किताबों में कुछ विषयों में अंतर है।

कुमार ने कहा, ‘इसके बाद मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और किताबों की दुकानों की निगरानी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते और एनसीईआरटी की टीमों ने अलग-अलग दुकानों से किताबें भी खरीदी हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद टीम ने शनिवार को छापा मारकर परिषद द्वारा जारी नहीं की गई एनसीईआरटी की कथित किताबों को जब्त कर लिया।’

प्रिंटिंग प्रेस में छापी जा रहीं नकली NCERT किताबें – उत्तर प्रदेश के बरेली में भी नकली किताबें छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस का भंडाफोड़ हुआ है, NCERT के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत बरेली पुलिस को इसकी जानकारी दी, पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस को सील कर दिया है और संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संचालक को गिरफ्तार किया है – पुलिस ने बताया कि बरेली के भोजीपुरा में एनसीईआरटी की अवैध रूप से किताबें छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने इस मामले में प्रिंटिंग प्रेस को सील करने के साथ ही संचालक को गिरफ्तार किया है, बताया जाता है की अब तक इस प्रिंटिंग प्रेस पर लाखों किताबें छापकर बेची जा चुकी है। प्रिंटिंग प्रेस के संचालक के खिलाफ मेरठ में भी एनसीईआरटी की किताबें छापने के मामले में मुकदमा दर्ज है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930