आपकी जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगाने वाला कोरोना वायरस वापस लौट आया है. देश में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और कोरोना के रोजाना मामले अब चार हजार के पार पहुंच गए हैं. देश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के चार हजार 4435 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि एक्टिव मामलों की संख्या अब 23 हजार के पार पहुंच गई है. केंंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आकंड़ों के मुताबिक देश में अब 23 हजार 91 एक्टिव मामले हैं. कोरोना से देश में अब तक 53 हजार 916 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 4 करोड़ 41 लाख 79 हजार 712 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं. पिछले दिन कोरोना के एक लाख 31 हजार 86 टेस्ट किए गए. कोविड से एक महीने में 25 हजार से ज्यादा मौतें, WHO ने जारी की चेतावनी मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक वैक्सीन की 2 अरब 20 करोड़ 66 लाख 16 हजार 373 डोज दी जा चुकी हैं, इनमें से 1979 डोज कल दी गईं. COVID19 | India reports 4,435 new cases in 24 hours; Active caseload at 23,091 – ANI (@ANI) April 5, 2023 महाराष्ट्र में 711 नए केस दर्ज बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. सोमवार को जहां कोविड 248 केस सामने आए, वहीं मंगलवार को 711 नए केस दर्ज किए गए. महाराष्ट्र में कल कोरोना से चार लोगों की मौत हुई, जिसके बाद अब तक राज्य में एक लाख 48 हजार 449 लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि पिछले दिन 447 मरीज ठीक भी हुए हैं. यहां अब तक 79 लाख 94 हजार 60 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. महाराष्ट्र में अब एक्टिव मामलों की संख्या 3532 है. बच्चों को हो सकता है कोविड और एडिनोवायरस का डबल इंफेक्शन, यूं करें बचाव दिल्ली का हाल भी हुआ बुरा! सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि राजधानी दिल्ली में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली में कल कोरोना के 521 केस दर्ज हुए और एक की मौत हुई. बड़ी बात यह है कि पिछला साल 27 अगस्त के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के केस दर्ज किए गए, जिससे चिंता और बढ़ गई है. राजधानी में इस महामारी से अबतक 26 हजार 533 लोग मर चुके हैं. सोमवार को 3331 टेस्ट किए गए थे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031