प्रदेश की सुख, समृद्धि, एवं सभी के स्वस्थ जीवन की कामना लेकर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर, गंजपारा पहुँचकर माता जी का दर्शन लाभ लिए. दुर्गा समिति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि दुर्ग शहर भेटवार्ता के कार्यक्रम में दुर्ग शहर आये मुख्यमंत्री आज माता जी की मन्दिर पहुँचे जहाँ उन्होंने माता जी को चुनरी उढ़ाकर नारियल भेंट किये, मन्दिर के मुख्य पुजारी पण्डित सुनील पांडेय एवं पण्डित रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री जी को तिलक लगाकर पूजन कार्य किये, एवं मुख्यमंत्री जी को प्रसाद देकर आर्शीवाद दिए, दुर्गा मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री जी सैकड़ों वर्ष पुरानी सत्ती माता का दर्शन करने पैदल चलकर गए, और माता जी को मान्यता अनुसार नारियल चढ़ाकर प्रदेश की खुशहाली की दुआ किये. दुर्गा समिति की तरफ से मुख्यमंत्री जी को सूत की माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया, एवं महिला सदस्यों द्वारा कांसे के लोटे में धान के दाने भरकर भेंट किया गया. माता जी के दर्शन हेतु मुख्यमंत्री जी के साथ प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक अरुण वोरा, आर एन वर्मा, राजेन्द्र साहू, धीरज बाकलीवाल मंदिर पहुँचे. समिति की तरफ से अशोक राठी, महेश टावरी, अजय शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सतीश कश्यप, सुरेश गुप्ता, दीपक चावड़ा, निर्मल शर्मा, कुलेश्वर साहू, राजू पुरोहित, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, ईशान शर्मा, अर्जित शुक्ला, शिशु शुक्ला, मनीष सेन, सोनल सेन, ममता टावरी, अनिता अग्रवाल, चचंल शर्मा, प्रभा शर्मा, मनोरमा शर्मा, सुमन शर्मा, प्रकाश कश्यप, आशीष मेश्राम, सूजल शर्मा, ललित शर्मा, संजय सेन, एवं सैकड़ो समिति के सदस्य और धर्मप्रेमी उपस्थित थे.
Previous Articleराजस्थान के मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत से सीख लेकर छत्तीसगढ़ में भी पेंशनरों को केशलेस चिकित्सा सुविधा और 42% महंगाई राहत दे भूपेश सरकार
Next Article ग्राम पंचायत सांकरा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















