बिलासपुर। अगर आप हाल ही में दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनों से सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, एसइसीआर की 9 ट्रेनें एक बार फिर रद्द हो गई है। ये गाडिय़ां 10 अप्रैल को नहीं चलेगी। खडग़पुर रेल मंडल के खेमाशुलि में चल रहा रेल रोको आंदोलन के चलते ये फैसला लिया गया है। दरअसल, दक्षिण पर रेलवे के खडग़पुर मंडल में आदिवासी समाज के आंदोलन के कारण ट्रेन कैंसिल की जा रही हैं। इस संबंध में बिलासपुर रेलवे मंडल द्वारा सूची जारी की गई है। इससे अलग-अलग दिन कई ट्रेनें रद्द हैं। हालांकि, कुछ गाडिय़ों के रूट बदले गए हैं। वहीं कुछ गाडिय़ों को सीमित कर दिया गया है। खडग़पुर मंडल के आसपास आदिवासी कुर्मी समाज महीनों से रेल रोको आंदोलन कर रहा है जो अब काफी उग्र हो गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031