छत्तीसगढ़ के बेमेतरा बिरनपुर का मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। इस बीच बिरनपुर मामले में भड़काऊ बयान और पोस्ट करने पर पुलिस ने 8 बीजेपी नेताओं को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन के थाना प्रभारी ने बीजेपी नेताओं को नोटिस जारी किया है। बिरनपुर मामले में भड़काऊ बयान और पोस्ट डालने के आरोप में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने आठ बीजेपी नेताओं को नोटिस भेजा है। बताया गया कि 17 अप्रैल नेताओं से जवाब मांगा गया है। 17 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक बीजेपी नेताओं को साइबर सेल की आईटी टीम को जवाब देना होगा। इस पुरे मामले की जांच साइबर सेल की आईटी टीम कर रही है।
बिरनपुर मामले में भड़काऊ बयान और पोस्ट डालने के आरोप में 8 बीजेपी नेताओं को नोटिस
Previous Articleछत्तीसगढ़ में नेत्र विकारों से मुक्ति दिलाने का काम मिशन मोड पर
Next Article राइस मिल में महिला मजदूर की मौत
Related Posts
Add A Comment


















