रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा संवर्ग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के तीन अधिकारियों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इनमें श्री तपेश कुमार झा, श्री संजय कुमार ओझा तथा श्री अनिल कुमार राय शामिल हैं। इस आशय का आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर अटल नगर स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से आज 19 अप्रैल को जारी कर दिया गया है।
Related Posts
Add A Comment


















