छुरिया ब्लॉक के 40 सरपंचों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए दान की स्मार्ट टीवी

परिवार के सानिध्य के बाद बच्चों के सर्वागीण विकास की पहली सीढ़ी है आंगनबाड़ी केंद्र- कलेक्टर

– स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही जीवन की विविध गतिविधियों को सीखने में होगी मददगार

– कलेक्टर ने सभी के पुनीत कार्य और मिले सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया

राजनांदगांव। कहा जाता है एक अकेला थक जाएगा साथी हाथ बढ़ाना… यह गीत कई मुकाम पर सच साबित होता है। कई ऐसे कदम जिसको सफल बनाना मुमकिन हो जाता है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधारने की दिशा में सामाजिक सहभागिता के साथ अभिनव पहल किया है। आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से पढ़ाई करने की व्यवस्था की है। कलेक्टर ने अपील कर जनमानस को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्मार्ट टीवी दान में देने का अनुरोध किया था। कलेक्टर की मेहनत और प्रयास रंग लाया है। जनसहभागिता से 100 प्रतिशत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्मार्ट टीवी दान में मिल रहे हैं। आज छुरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुमरदा में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के ग्राम पंचायतों के 40 सरपंचों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्मार्ट टीवी दान में दिए हैं। दान में मिले स्मार्ट टीवी को संबंधित ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाया जाएगा। स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा-दीक्षा के साथ ही जीवन की सीख, समझ और ज्ञान का सृजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सरपंचोंं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता और परिवार के बाद आंगनबाड़ी केंद्र एक ऐसा स्थान हैं, जहां बच्चों में जीवन की सीख समझ व ज्ञान का सृजन किया जाता है। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को शिक्षा देने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि जब हम कोई चीज देखते हैं, तो समझने में जल्दी मदद करता है। यह चीज लंबे समय तक मानस पटल  में बना रहता है। कलेक्टर ने कहा कि इसके माध्यम से बच्चों को पढ़ाने में सार्थक मदद मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि एक प्रयास और जनसहभागीता से जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र बनाने में मदद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई कार्य जनसहभागिता से होता है, तो उसका संदेश समाज में प्रेरित कारी होता है। कलेक्टर ने दान में देने वाले सभी सरपंचगणों और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031