रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कौशल्या महोत्सव 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आरंग विधानसभा क्षेत्र के चंदखुरी में आयोजित होगा। महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, संसदीय सचिव, विधायगण, निगममंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने सतत् प्रयास के अंतर्गत तथा माता कौशल्या जन्मभूमि के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने एवं महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकरों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में राष्ट्रीय स्तर पर माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा की थी।

सांस्कृतक कार्यक्रम की प्रस्तुति-22 अप्रैल शाम 5 बजे चंदखुरी रायपुर

    महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माधुरी महिला मानस मंडली गरियाबंद, श्रीमती पुष्पांजलि सिन्हा, राम की शक्ति पूजा वाराणसी श्री व्योमेश शुक्ला, भक्तिमय गीत-संगीत भजन मुम्बई और सुश्री कविता पौडवाल द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031