What's Hot

रायपुर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक राज्य औषधि बोर्ड कार्यालय में 13 अगस्त को दोपहर एक बजे पदभार ग्रहण करेंगे। राज्य औषधि बोर्ड कार्यालय वर्तमान में राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा भवन के समीप राज्य वन अनुसंधान संस्थान भवन के प्रथम तल में संचालित है। पदभार ग्रहण के दौरान वन मंत्री मोहम्मद अकबर तथा पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य औषधि पादप बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.ए.सी.एस. राव द्वारा दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31