घर के आंगन में एक महिला जिस हालत में मिली उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। हुआ यूं कि महिला की संदिग्धावस्था में लाश मिली है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके वाकया को देखकर हत्या की आशंका जताई गई है। मामला छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का है जहां घर के आंगन में एक महिला की खून से सनी लाश मिली है। महिला पर पत्थर से वार किया है। हत्या के वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्या क्यो की गई है इसका कारण अज्ञात है, वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Previous Articleछत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Related Posts
Add A Comment


















