द एंटीक पाई नॉवेल के रचनाकार समीर वर्मा

द एंटीक पाई नॉवेल के रचनाकार समीर वर्मा अपनी नॉवेल के बारे में बताते है कि एक लड़का जो औसत है, औसत दिखता है, औसत बातें करता है पर प्यार बेइंतहा करता है। दीवानगी किसी फिल्मों की नायक की तरह। जिंदगी के खुशनुमा पल को जिसके साथ जीता है, अपनी जिंदगी का स्वर्ण काल मानता है। वही उसे दर्द भी देती है, सबको जोड़ कर रखने वाला लड़का भीतर से टूटता भी है, प्रेमिका की यादों के सहारे फिर से प्रेमिका को पाने की जद्दोजहद… दोस्ती, प्यार और कैरियर के बीच खुद को सम्हाला। किसी अपने से धोखा, तो किसी अपने का बैक अप सपोर्ट जिसे वो बेगाना समझता था। अंत में उसी ने सम्हाला। इस कहानी में मैं भी हूं और शायद आप भी। किसी दोस्त के रूप में, प्रेमिका के रूप में, रूम मेट के रूप में या प्रेमी के रूप में…पात्रों को महसूस करेंगे। जब आप अकेले होंगे, तन्हा होंगे या किसी को बेहद याद करेंगे…शायद अपनी एंटीक पाई को….नॉवेल के रचनाकार समीर वर्मा बताते है कि यह नॉवेल समर्पित है मेरी दादी को, जो मुझे सिखाती है कि प्यार और गम में जीतना हमेशा प्यार को है। यह भी बताया कि हर दौर का समय होता है। चाहे अच्छा हो या बुरा। आपको बता दें कि लेखक समीर वर्मा ने पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है। लेखक मूल रूप से टीचिंग के प्रोफेशन में कार्यरत है। अपने दोस्तों के बची कटाक्ष, व्यंग्य और मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए चर्चित है। इसके अतिरिक्त अपना खाली समय बच्चों को पढ़ाने व समाज सेवा के कार्यों में व्यतीत करते है। साथ ही लेखक अपने दोस्तों को जन्मदिन विश करने की अद्भुत व्यंग्य कला में माहिर है। लेखक की यह पहली किताव है। जिसमें उन्होंने प्रयोग और अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया है।
पुस्तक-द एंटीक पाई
लेखक-समीर वर्मा
प्रकाशक-निखिल पब्लिशर्स एण्ड डिस्ट्रीव्यूटर्स 37, शिवराम कृपा विष्णु कालोनी, शाहगंज, आगरा -10 (उत्तरप्रदेश)
संस्करण-प्रथम 2022
मूल्य-150
शब्द सज्जा-शिखा ग्राफिक्स
मुद्रक-श्री पूजा प्रिंटर्स

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031