भाठागांव फिल्टर प्लांट के नवनिर्मित 80 एमएलडी एसटीपी का होगा लोकार्पण

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बुधवार, 26 अप्रैल को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे और अनेक विकास कार्याें के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में जनता से फीडबैक लेने के साथ ही जनसमस्याओं और मांगों के बारे में भी जानकारी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सुबह 11.35 बजे कटोरा तालाब के सत्पथी चौक में स्वर्गीय लक्ष्मण सत्पथी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात् वे 11.50 बजे पुरानी बस्ती में जैतूसाव मठ एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण और पुरानी बावली वाले हनुमान मंदिर का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे कंकाली तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकर्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.25 बजे बुढ़ापारा स्थित नगर निगम खेल मैदान में लोगों से भेंट-मुलाकात और संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर नवीन योजनाओं के शिलालेख का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट के नवनिर्मित 80 एमएलडी एसटीपी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे स्कूल के शाला भवन में हॉल, लैब निर्माण एवं पुनर्विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031