उत्तर प्रदेश के मथुरा के डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि इस समय नृत्य गोपाल दास का बुखार सामान्य है। ऐसी कोई गंभीर बात नहीं है। एंटीजन टेस्टिंग में वो कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

मुख्यमंत्री ने फोन करके निर्देश दिए हैं कि महाराज (नृत्य गोपाल दास) के बेहतर इलाज के लिए उनको तुरंत मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। (एजेंसी)


















