नई दिल्ली। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी किया। इस बार यूपीएससी परीक्षा पास करने वालों में ऐश्वर्या श्योराण का नाम सुर्खियों में है। ऐश्वर्या ने मॉडलिंग से ब्रेक लेकर 93वीं रैंक हासिल करते हुए यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया है। ब्यूटी विद ब्रेन ऐश्वर्या श्योराण राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ ब्लाक के गांव चुम्बकिया ताल के रहने वाले आर्मी अधिकारी अजय श्योराण की बेटी हैं। ऐश्वर्या से पहले भी कई खूबसूरत युवतियों ने फिल्मों या मॉडलिंग में कॅरियर बनाने की बजाय भारतीय प्रशासनिक सेवा को प्राथमिकता दी है। ऐसा ही एक नाम है डॉ. नवजोत सिमी। आईपीएस नवजोत सिमी पंजाब की रहने वाली है। पंजाब के गुरदासपुर में 21 दिसम्बर 1987 को सिमी का जन्म हुआ है।

सिमी बिहार कैडर की वर्ष 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। ये अपनी कार्यशैली के अलावा अपने लुक्स के लिए भी काफी चर्चित हैं। सोशल मीडिया में अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सिमी बेहद होनहार हैं। वर्ष 2016 में इन्होंने पंजाब सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी जबकि सिमी का ख्वाब आईपीएस बनना था। इसके बाद सिमी यूपीएससी के साक्षात्कार तक पहुंची, मगर सफलता दूसरे प्रयास में मिली। 735वीं रैंक हासिल करते हुए सिमी आईपीएस बन गई। सिमी नवजोत की शुरुआती शिक्षा पंजाब के पाखोवाल के पंजाब मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई। जुलाई 2010 में सिमी ने बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान संस्थान, लुधियाना से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री प्राप्त की। यूपीएससी की परीक्षा के लिए सिमी ने नई दिल्ली के वाजी राज कोचिंग संस्थान से कोचिंग की।

सिमी नवजोत की यूपीएससी में कामयाबी के साथ-साथ उसकी शादी भी देशभर की सुर्खियों में रही। दरअसल, सिमी ने आईएएस तुषार सिंगला से वर्ष 2014 के वैलेंटाइन के दिन लव मैरिज की थी। तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल कैडर के वर्ष 2015 बैच के आईएएस है। बताया जाता है कि तुषार भी पंजाब के रहने वाले हैं। जब इन्होंने लव मैरिज की तब सिमी बिहार के पटना में एसीपी और तुषार पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एसडीओ के रूप में कार्यरत थे। दोनों अपने काम की व्यस्तता के कारण शादी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। ऐसे में 14 फरवरी 2020 को सिमी पटना से हावड़ा पहुंची और तुषार के कार्यालय में ही दोनों ने शादी रचा ली। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031