रायपुर. स्कूलों का आगामी शिक्षा सत्र 16 जून से प्रारंभ होगा। आगामी शिक्षा सत्र में महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की सुनिश्चितता एवं निरंतर सफलतापूर्वक संचालन के लिए राज्य स्तरीय के अधिकारियों का दल गठित कर उन्हें जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य स्तरीय अधिकारी आबंटित जिलों में न्यूनतम दो-दो संकुल, दो-दो निजी विद्यालय, एक-एक मरम्मत कार्य वाले स्कूल, एक-एक सेजेस या अन्य स्कूलों का एक मई से 9 मई तक निरीक्षण और मॉनिटरिंग करेंगे।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश अनुसार राज्य स्तरीय अधिकारी द्वारा आबंटित जिलों में प्रस्तावित नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल की स्थापना व संचालन की तैयारियां, गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक की आपूर्ति और संकुलों में रख-रखाव एवं स्कूलों की तैयारी का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करेंगे। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ के तहत स्वीकृत मरम्मत कार्य के प्रारंभ-वर्तमान स्थिति, निजी विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन (अध्ययनरत्) विद्यार्थियों का सत्यापन करने के साथ ही अन्य आवश्यक तैयारियां का निरीक्षण और मॉनिटरिंग कर अपना प्रतिवेदन लोक शिक्षण संचालनालय में प्रस्तुत करेंगे।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेशानुसार आगामी शिक्षा सत्र के पूर्व तैयारियों के निरीक्षण और मॉनिटरिंग के लिए लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक श्री जे.पी. रथ को सक्ती, कोरबा और रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप संचालक श्री आशुतोष चावरे को दुर्ग और राजनांदगांव, उप संचालक श्री राकेश पाण्डेय को दंतेवाड़ा और सुकमा, उप संचालक श्री करमन खटकर को बलौदाबाजार-भाटापारा और सारंगढ़-बिलाईगढ़, उप संचालक सुश्री श्रद्धासुमन एक्का को रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक सर्वश्री हरीश बरू को जशपुर, महेश नायक को बेमेतरा और कवर्धा, बजरंग प्रजापति को जगदलपुर और बीजापुर, एम. रघुवंशी को कांकेर और धमतरी, प्रवीण श्रीवास्तव को सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, आर.के. त्रिपाठी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और जांजगीर-चांपा, भोजराज कौशल को कोण्डागांव और नारायणपुर, अमित तंबोली को मुंगेली, बिलासपुर, दिनेश शर्मा को महासमुंद और गरियाबंद, ओमप्रकाश देवांगन को मानपुर-मोहला और छुईखदान तथा सहायक लेखा अधिकारी श्री विक्रांत परिहार को कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031