मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से की भेंट-मुलाकात

रायपुर.

 भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के माधवराव सप्रे स्कूल परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दानवीर दाऊ कल्याण सिंह के नाम पर नवा रायपुर में चौक नामकरण करने की घोषणा की। उन्होंने सामाजिक संगठनों के अनुरोध पर सामाजिक भवन, छात्रावास आदि के लिए राशि की मंजूरी दी। बाल्मिकी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को अखिल भारतीय बाल्मिकी महासभा के परिचय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर महापौर रायपुर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने मराठा समाज को जर्जर भवन की मरम्मत के लिए 20 लाख रूपए, धीवर समाज को सामाजिक भवन के लिए 2500 वर्गफीट जमीन देने, नायडू समाज को मंगल भवन के लिए 20 लाख रूपए, धोबी समाज को सामाजिक भवन के 25 लाख रूपए, सोनकर समाज चंगोराभाठा समाज के जर्जर छात्रावास की मरम्मत के लिए 42 लाख रूपए और हलवाई लाईन जामा मस्जिद ट्रस्ट को सर्व सुविधायुक्त सामाजिक भवन के लिए एक करोड़ की स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार गुजराती लोहार समाज पुरानी बाड़ी फाफाडीह के जीर्णोेद्धार के लिए 15 लाख रूपए, यादव समाज को कोटा गुढ़ियारी में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, देवांगन समाज को लाखेनगर मंडल में सामाजिक भवन के जीर्णोद्धार के लिए 15 लाख रूपए, मरार पटेल समाज को टिकरापारा में समाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, देवांगन समाज टिकरापारा को छात्रावास भवन बनाने के लिए 15 लाख रूपए, यादव समाज को रायपुरा में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, झेरिया यादव समाज को छात्रावास भवन के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031