What's Hot

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने शादी के 22 महीने बाद भी पति से शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इससे परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद सास ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया। महिला के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया गया है।


अहमदाबाद के मणिनगर की रहने वाली 32 साल की महिला गीता परमार की शादी 22 महीने पहले सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। उसकी सास मुलि परमार ने आरोप लगाया है कि शादी के 22 महीनों में सुरेंद्र सिंह के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इसे लेकर सुरेंद्र सिंह काफी तनाव में था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। सास ने एफआईआर में बताया है कि जब वह घर गई थी, तब भी उसने वहां दोनों को अलग-अलग सोते देखा था। सास मुलि परमार ने जब बेटे से इस बारे में पूछा था तो उसके बेटे ने उसे बताया था कि शादी के 22 महीने बाद भी गीता ने उससे संबंध नहीं बनाए हैं। बेटे ने यह भी बताया था कि गीता ने शपथ ली है कि वह अपने पति के साथ नहीं सोएगी। सास मुलि ने बताया कि सुरेंद्र सिंह रेलवे का कर्मचारी था। उसने अक्टूबर 2018 को गीता से शादी की थी। इससे पहले उसका पहली पत्नी से 2016 में तलाक हो गया था। इसके अलावा गीता भी शादी से पहले दो लोगों से तलाक ले चुकी थी। शादी के 22 महीने बाद शारीरिक संबंध नहीं बनाने से सुरेंद्र सिंह तनाव में था। बाद में दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। इस पर गीता घर छोड़कर अपने मां-बाप के घर चली गई थी। 27 जुलाई को जब परिवार के लोग एक अंतिम संस्कार में गए थे तभी घर पर अकेले सुरेंद्र सिंह ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31