इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई सहम गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कार से बाहर निकलती है। चंद सेकंड में ही एक बाघ आता है और पीछे से हमला कर देता है। वह महिला को खींचकर ले जाता है। दरअसल महिला अपने पति के साथ जंगल सफारी पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक उसकी पति के साथ बहस हो गई और इसके बाद वह कार से नीचे उतर गई। वहीं कहीं पास में ही बाघ घात लगाए बैठा था और उसने तेजी से महिला पर हमला किया और तुरंत खींचकर ले गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पति से नाराज दिखाई दे रही थी। वह कार रुकवाती है और नीचे उतरकर दूसरे गेट की तरफ जाती है। तभी एक बाघ दौड़ता हुआ आता है और उसे खींच ले जाता है। इसके बाद महिला का पति भी कार से बाहर निकलता है लेकिन वह पत्नी को बचा नहीं पाता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि महिला ने जंगल सफारी के नियमों को तोड़ा। इस वीडियो से सीखने की जरूरत है और सावधान रहने की जरूरत है।
यह जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर यह वीडियो कब का है और कहां का है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है। पहले भी यह वीडियो वायरल हो चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उस कार की पीछे भी दो गाडिय़ां रुकी थीं। इससे पता लगता है कि उन्हें पहले ही पता चल गया था कि आसपास बाघ है।


कई जगह दावा किया गया कि यह वीडियो चीन के बीजिंग के करीब बादलिंग का है। पहले यहां लोग अपनी गाड़ी लेकर जा सकते थे। महिला को जब बाघ ले जाने लगा तब उसकी मां और पति ने बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे। लोग वीडियो को देखकर यही सवाल उठा रहे हैं कि ऐसी खतरे वाली जगह में इस तरह की लापरवाही क्यों की गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930