What's Hot

अवैध संंबंध के शक के चलते एक परिवार तबाह हो गया। हुआ यूं कि अवैध संबंध के शक से पारिवारिक कलह बढ़ता गया और पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले के कुरुद थानांतर्गत ग्राम अछोटी की है जहां बारले दंपति के बीच आए दिन चरित्र शंका को लेकर विवाद होते रहता था। मृतिका अपने पति के अवैध संबंध को लेकर शंका करती थी, जिससे पति शराब के नशे में आए दिन उससे मारपीट करता था। इसी बात को लेकर बीती देर रात फिर विवाद हुआ। आरोपी पति ने अपना आपा खो दिया और घर में रखे धारदार हंसिया से पेट और शरीर पर कई बार हमला कर दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरूद में भर्ती कराया गया था, जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930