रायपुर। राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभूषण वर्मा की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हे छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। चंद्रभूषण वर्मा की नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश ईकाई के भोपाल में आयोजित सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार की अनुशंसा से की गई है।

पत्रकार चंद्रभूषण वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि पत्रकार चंद्रभूषण वर्मा वर्तमान में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव के रूप में अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रहे है। उनके इसी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नि:संदेह यह उनकी कार्यकुशलता और कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि वे अब प्रदेश महासचिव के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उनकी प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से सामजिक बंधुओं में हर्ष का माहौल है। जब से यह समाचार मिला है तभी से उन्हें बधाईयां एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला चल पड़ा है। प्रदेश ही नहीं देश भर से उन्हें बधाईयां मिल रही है।

प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। महासभा का प्रयास समाज से अच्छे लोगों को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाना रहेगा। इसके साथ ही सामाजिक संविधान सबके लिए एक समान भाव से काम करेगा। ऐसी कार्ययोजना पर महासभा आगे काम करेगी। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार और पूरे देश के स्वजाति बंधुओं को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होने मुझे इस महती जिम्मेदारी के योग्य समझा और मेरा प्रयास होगा कि समाज को आगे बढ़ाने में सदैव तत्पर रहूं। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चंद्रभूषण वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिनमें उमाकांत वर्मा, गोपाल वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, चंद्रिका चंद्राकर, सरिता वर्मा, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31