वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने वैश्विक महामारी के तौर पर कोरोना के खत्म होने का ऐलान किया है. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोरोना अब वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी के रूप में खत्म हो चुका है. ॉ डब्ल्यूएचओ के अध्यक्ष टेड्रोस अदनोम घेब्रेयस ने कहा कि कल संगठन की इमरजेंसी समिति की 15वीं बैठक हुई. मुझे यह बताया गया कि अब पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी के तौर पर कोरोना के खत्म होने का ऐलान कर देना चाहिए. मैंने उनकी सलाह स्वीकार कर ली. इसलिए अब बड़ी उम्मीद के साथ मैं ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के तौर पर कोरोना के खत्म होने का ऐलान करता हूं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना पूरी तरह से खत्म हो गया है. पिछले हफ्ते कोरोना से हर तीन मिनट में एक शख्स की मौत होने का दावा किया गया था. बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने 30 जनवरी 2020 को कोरोना को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था. डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट के मुताबिक, कोरोना से अब तक दुनियाभर में लगभग 70 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031