What's Hot

नई दिल्ली। एक ढोंगी बाबा द्वारा चलाये जा रहे अय्याशी के अड्डा का पर्दाफाश हुआ है। आपको यह भी बता दें कि इस ढोंगी बाबा के खिलाफ बलात्कार के तीन मामले दर्ज है। मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर पुलिस ने स्वयंभू धर्मगुरु धर्मेंद्र दास दुबे के खिलाफ बलात्कार के तीन मामले दर्ज किए हैं। हालांकि धर्मेंद्र दास दुबे इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। आरोपी बाबा धर्मेंद्र दास नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम नांदिया बिलहरा में साकेत धाम नामक आश्रम चलाता है. जिले के एसपी अजय सिंह का कहना है कि चार पीडि़ता ने सटाला पुलिस स्टेशन में धर्मेंद्र दास के खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ की शिकायत की है।उन्होंने आगे बताया कि पुलिस को मिली शिकायतों के आधार पर चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इन चार मामलों में से तीन भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत बलात्कार के हैं और एक आईपीसी एक्ट की धारा 354 के तहत दर्ज किया गया है। चार में से एक पीड़िता नाबालिग है।


पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र दास के आश्रम पर 4 अगस्त को छापा मारा गया था और उसके कब्जे से 2 किलो से अधिक गांजा, कई पेन ड्राइव और वीडियो सीडी बरामद की गई थीं। कथित तौर पर गॉडमैन ने एक ही गांव की तीन महिलाओं के साथ यौन शोषण किया था और कई महीने से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। जिला पुलिस के सूत्रों के अनुसार, कई ग्रामीणों ने इससे पहले भी धर्मेंद्र दास के खिलाफ उसकी गतिविधियों और गांव की कई महिलाओं साथ कथित यौन शोषण और ब्लैक मेलिंग की शिकायत की थी। आश्रम से जब्त किए गए सबूतों में कई वीडियो सीडी भी पाई गईं जिसके माध्यम से पीडि़तों को ब्लैकमेल किया जा रहा था। वहीं, परिवार के सदस्यों ने जोर देकर कहा कि वे बदनामी के डर से शिकायत नहीं करना चाहते थे। इसके बाद पुलिस के पास कोई विकल्प नहीं था और 4 अगस्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसी दिन उसे अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वीडियो की सामग्री के जरिए पुलिस ने पीडि़त परिवारों से संपर्क किया है और उन्हें औपचारिक शिकायत दर्ज करने के लिए आश्वस्त किया। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31