छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नतीजे जारी किया है। रायगढ़ की विधि भोंसले 12वीं की टॉपर रहीं। जांजगीर के विवेक अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहें। 10वीं में राहुल यादव ने 593/600 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.05 फीसदी रहा। जबकि 12वीं का परीक्षा परिणाम 79.96 फीसदी रहा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे बुधवार को दोपहर 12.00 बजे जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट http://cgbse.nic.in और http://results.cg.nic.in में देख सकेंगे।


ऐसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट:
रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in या cgbse.nic.in पर जाएं।
अब रिजल्ट्स 2023 टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद 10वीं कक्षा रिजल्ट या 12वीं कक्षा रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
अब नया पेज खुलेगा।
जिसमें अपना रोल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी भरकर सबमिट करें। सबमिट बटन प्रेस करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा, जिसे आप सेव कर सकते हैं या प्रिंटआउट ले सकते हैं।


7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए है शामिल
इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 7 लाख के करीब स्टूडेंट शामिल हुए थे। जिसमें 12वीं में 3 लाख 27 हजार 935 स्टूडेंट,और 10वीं में 3 लाख 37 हजार 293 स्टूडेंट हिस्सा लिए थे। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 2 हजार 418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।


हेल्पलाइन नंबर में तनाव दूर करेंगे एक्सपर्ट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के रिजल्ट जारी होने के साथ स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002334363 भी जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से स्टूडेंट रिजल्ट से होने वाले तनाव और भविष्य के लिए मार्गदर्शन ले सकेंगे। इस हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक,मनोवैज्ञानिक,करियर काउंसलर समेत सहायक प्राध्यापक मार्गदर्शन देंगे। ये हेल्पलाइन नंबर 10 मई से 18 मई तक चालू रहेगा। जो दो शिफ्ट में काम करेगा। जिसमें पहली शिफ्ट 10.30 से 1.30 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031