रायगढ़. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दोपहर 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। जिसमें रायगढ़ के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है और मेरिट में स्थान बनाया है। कक्षा 12 वीं में अभिनव विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल पुसौर, रायगढ़ की छात्रा कु.विधि भोसले पूरे प्रदेश में अव्वल रही। वे 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ स्टेट टॉपर बनीं। इसी तरह शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कुडेकेला धरमजयगढ़ की दीपिका पटेल ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 9 वें रेंक पर रही और आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल पुसौर रायगढ़ की छात्रा रानी महाना ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 9 वें रेंक पर रही। कक्षा 10 वीं की परीक्षा में जिंदल आदर्श हायर सेकेण्डरी स्कूल किरोड़ीमल नगर रायगढ़ की छात्रा अदिति भगत 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए पूरे प्रदेश के मेरिट लिस्ट में चौथे स्थान पर रही। इसी तरह भारत माता पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल पूजेरीपाली सरिया की छात्रा श्रद्धांशी अग्रवाल 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 7 वें स्थान पर रही और स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल पुसौर, रायगढ़ की छात्रा खुशी पटेल ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 8 वें स्थान पर रही।
स्वर्णिम सफलता पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के छात्रों की इस स्वर्णिम सफलता के लिए उन्होंने पूरे जिला प्रशासन की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सभी छात्रों ने जिले का मान बढ़ाया है। यह लगातार दूसरा साल है जब 12 वीं की परीक्षा में रायगढ़ की बेटी ने टॉप किया है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि आपकी सफलता दूसरे छात्रों के प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि जिले में छात्रों के बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा से पहले फरवरी माह में भी तैयारी के लिए विशेष क्लासेज लगाई गई थी। ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
ऐसा रहा जिले के 10 वीं का परीक्षा परिणाम
रायगढ़ जिले में 10 वीं की परीक्षा में इस बार छात्राओं का सफलता का प्रतिशत अधिक रहा। इस वर्ष 8625 छात्र और 9722 छात्राओं सहित 18347 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 5588 छात्र और 7327 छात्राओं सहित 12915 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल 70.48 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। जिसमें 64.39 प्रतिशत छात्र और 75.45 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं।
ऐसा रहा जिले का 12वीं का परीक्षा परिणाम
12 वीं के परीक्षा परिणाम में भी छात्राओं ने ही बाजी मारी है। इस वर्ष 7465 छात्र और 9609 छात्राओं सहित 17074 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 5221 छात्र और 7714 छात्राओं सहित कुल 12935 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल 75.82 प्रतिशत छात्र पास हुए। जिसमें 70.05 प्रतिशत छात्र और 80.31 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031