छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 के परीक्षा परिणाम 10 मई को मण्डल वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जारी किया गया। परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिवस के अन्दर पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति अवलोकन हेतु तीनों प्रक्रिया के लिये अथवा किन्हीं दो प्रक्रिया के लिये अथवा किन्हीं एक प्रक्रिया के लिये आवेदन कर सकता है।
परीक्षार्थी इस प्रक्रिया के लिये निर्धारित प्रारूप मण्डल वेबसाइट www.cgbse.nic.in से प्राप्त कर जिला, तहसील एवं विकासखण्ड के अग्रेषण संस्थाओं में निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर सकता है या परीक्षार्थी स्वयं मण्डल वेबसाइट www.cgbse.nic.in से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता है। जो छात्र पूरक है और पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन, उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति अवलोकन हेतु आवेदन किया है वे छात्र पूरक परीक्षा के लिये परीक्षा आवेदन फार्म भर सकते हैं, उन्हें पृथक से पूरक परीक्षा फार्म भरने का समय नहीं दिया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031