कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। जारी मतगणना के बीच यह साफ हो चुका है कि, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन रही है। कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिल चुका है। वहीं कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस के सभी प्रदेश मुख्यालयों में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय का बड़ा बयान सामने आया है। साय ने कहा कि धर्म कर्म, नाटक नौटंकी अब नहीं चलेगी धरातल पर जो रहेगा, अब वही जीतेगा। उन्हने आगे कहा कि कांग्रेस सहज सरल पार्टी है और कांग्रेस आगामी विस और देश का चुनाव जीतेगी। मोदी जी का बजरंग बली मुद्दा उठाना गलत था। ये जनता जनार्दन को पसंद नही आया। नंद कुमार साय ने भाजपा को राम, मंदिर जैसे मुद्दे छोडऩे चाहिए के सवाल पर कहा कि इसका जवाब भगवान ही दे पाएंगे। भगवान भी चौराहे पर खड़े हैं।
कर्नाटक चुनाव नतीजों पर सामने आया नंदकुमार साय का बयान, कही ये बातें…
Previous Articleअरपा को बारहमासी नदी में तब्दील करने तेजी से काम करने की जरूरत
Related Posts
Add A Comment



















