सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर धाम पर फिर से रुद्राक्ष वितरण की शुरुआत हो गई है.यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए नौ काउंटरों के माध्यम से रुद्राक्ष बांटे जा रहे हैं.बता दें कि फरवरी महीने में आयोजित रुद्राक्ष वितरण समारोह भारी अव्यवस्थाओं के कारण निरस्त हो गया था.
कुबेरेश्वरधाम पर पर्याप्त पार्किंग के लिए स्थान,वाहनों के आवागमन,बैरिकेटिंग, आने वाले श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था,पेयजल, शौचालय सहित अन्य समुचित व्यवस्था की गई है.रुद्राक्ष वितरण में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए एक-एक हजार फीट की नौ लाइनों के अलावा नौ काउंटरों का निर्माण किया गया है. इन काउंटरों से रुद्राक्ष क्रम अनुसार श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे.आठ काउंटर सामान्य श्रद्धालु के अलावा एक काउंटर से विशेष रूप से दिव्यांग लोगों के लिए बनाया गया है. इससे आसानी से श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष मिल सके.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031