धमतरी जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वे अभी धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गौठान के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर निवासी कोशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहा था। जिसके चलते दोनों बाइक में टक्कर हो गई और यह हादसा हो गया है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। मगर तीनों की जान जा चुकी थी। यह हादसा सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ है।
Related Posts
Add A Comment


















