रायपुर. राज्य सरकार द्वारा रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत चयनित 4850 रामायण मानस मंडलियों को दो करोड़ 42 लाख 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर विगत दो वर्षो से राज्य स्तरीय रामायण मंडली मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजयी दल के लिए प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया गया है। सरकार की इस पहल से हमारी प्राचीन संस्कृति को पुनः स्थापित करने में सफलता हासिल की है। रामायण मंडली के बीच मानस प्रतियोगिता में प्रदेश के रामायण मंडलियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद जिले के चयनित 243 मानस मंडलियो को 12 लाख 16 हजार रूपए, बलौदाबाजार-भाटापारा  के 92 मानस मंडली, को 4 लाख 60 हजार रूपए, बेमेतरा के 185 मानस मंडली को 9 लाख 30 हजार रूपए, दुर्ग के 12 मानस मंडली को 10 लाख 60 हजार रूपए, रायपुर के 189 मानस मंडली को 9 लाख 50 हजार रूपए, सक्ति के 514 मानस मंडनी को 25 लाख 70 हजार रूपए, नारायणपुर के 31 मानस मंडली को 15 लाख 50 हजार रूपए, मुंगेली के 72 मानस मंडली को 3 लाख 60 हजार रूपए, मोहला-मानपुर-चौंकी के  59 मानस मंडली को 23 लाख 95 हजार रूपए, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 60 मानस मंडली को 30 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसी प्रकार महासमुन्द के 73 मानस मंडली को 3 लाख 65 हजार रूपए, कोरिया के 65 मानस मंडली को 3 लाख 25 हजार रूपए, कोरबा के 285 मानस मंडली को 14 लाख 25 हजार रूपए, बालोद के 113 मानस मंडली को 5 लाख 65 हजार रूपए, बलरामपुर के 54 मानस मंडली को 2 लाख 70 हजार रूपए, बस्तर के 9 मानस मंडली को 45 हजार रूपए, बिलासपुर के 225 मानस मंडली को 11 लाख 25 हजार रूपए, दंतेवाड़ा के 9 मानस मंडली को 45 हजार रूपए,  धमतरी के 98 मानस मंडली को 4 लाख 90 हजार रूपए, कोंडागांव के 22 मानस मंडली को 1 लाख 10 हजार रूपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मानस मंडली को 99 मानस मंडली को 4 लाख 95 हजार रूपए, कवर्धा के 54 मानस मंडली को 2 लाख 70 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इसके साथ ही कांकेर के 72 मानस मंडली को 3 लाख 60 हजार रूपए, जशपुर के 64 मानस मंडली को 3 लाख 20 हजार रूपएर, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही के 79 मानस मंडली को 3 लाख 95 हजार रूपए, सूरजपुर के 125 मानस मंडली को 6 लाख 25 हजार रूपए, सांरगढ़-बिलाईगढ़ के 122 मानस मंडली को 6 लाख 10 हजार रूपए, राजनांदगांव के 334 मानस मंडली को 1 लाख 67 हजार रूपए, रायगढ़ के 201 मानस मंडली को  1 लाख 5 हजार रूपए, सरगुजा के 98 मानस मंडली को 19 लाख 90 हजार रूपए, सुकमा के 1 मानस मंडली को 5 हजार रूपए, जांजगीर-चांपा के 690 मानस मंडली को 34 लाख 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031