मध्य-प्रदेश के खरगोन में एक लड़का दिल दहला देने वाले हादसे का शिकार हो गया. घर में वो साड़ी से बने झूले से झूल रहा था. तभी उसके गले में फंदा लग गया और मौके पर ही मौत हो गई. इससे घर में मातम पसर गया. कुछ दिन बाद ही लड़के की बड़ी बहन की शादी थी. इस बीच हुए हादसे ने खुशियों को गम में तब्दील कर दिया है.
गौरतलब है कि खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कसरावद में कसरावद नगर के वार्ड-1 में राजकुमार का परिवार रहता है. शुक्रवार को उसका 16 साल का बेटा मोहित घर में साड़ी से बने झूले से गोल-गोल झूल रहा था.
इसी दौरान उसके गले में फंदा लग जाने के कारण मौत हो गई. इस घटना के वक्त परिजन बाजार लड़की की शादी का सामान लेने के लिए गए थे. घर लौटने पर बच्चे को देखकर वो सिहर उठे. आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद ले गए. यहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया.
इस घटना को लेकर कसरावद थाना के सब इंस्पेक्टर अजय झा का कहना है मोहित घर में झूला झूल रहा था. तभी गले में फंदा लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई. उसके पिता और परिजनों ने यही जानकारी दी है. अस्पताल पहुंचने से पहले ही नाबालिग की मौत हो चुकी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














