गर्मियों के दिनों में नारियल पानी का सेवन न सिर्फ पेट को ठंडक पहुंचता है, बल्कि यह गर्मी को भी शांत करता है. डिहाईड्रेशन से भी बचाता है और पूरे शरीर को ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखता है.इसकी सबसे खास बात यह है कि यह इलेक्ट्रोलाइट्स और अन्य जरूर पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड, विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम से भरपूर होता है. इसमें मौजूद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स रोग प्रतिरक्षमता को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. बावजूद इसके कुछ लोगों के लिए नारियल पानी फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है आईए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…
इन समस्याओं में नारियल पानी से हो सकता है नुकसान
बीपी-नारियल पानी पीने में बीपी लो करने वाले गुण होते हैं. अगर आपको पहले से ही ब्लड प्रेशर लो होने की शिकायत है तो आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है. इसके अलावा अगर आप पहले से ही हाई बीपी के लिए दवाई खा रहे हैं तो भी आपको नारियल पानी ज्यादा नहीं पीना चाहिए. इससे भी आपको समस्या हो सकती है.
सर्जरी -अगर आपकी हाल ही में सर्जरी हुई है तो बिना डॉक्टर के सलाह के नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए सर्जरी के तुरंत बाद नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मुश्किल आ सकती है.
लूज मोशन-अगर आप डायरिया या लूज मोशन से परेशान है तो भी आपको नारियल पानी नहीं पीना चाहिए. इससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ सकती है और ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है.
सर्दी जुकाम-कई लोग मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं उन्हें सर्दी जुकाम की समस्या हो जाती है. ऐसे लोगों को भी नारियल पानी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे आपको सर्दी जुकाम की परेशानी हो सकती है.
किडनी -नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है.जो किडनी को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में अगर आप पहले से ही किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही नारियल पानी का सेवन करें.
दिल -वही नारियल पानी के अत्यधिक सेवन से दिल के मरीजों को भी बचना चाहिए. क्योंकि इसके पीने से कोलेस्ट्रॉल के बढ़ाने की संभावना बनी रहती है. तो अगर आप हार्ट पेशेंट हैं और दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसे पानी को ना पिएं
वजन-जो लोग वजन कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हुए हैं उन्हें भी नारियल पानी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इसमें हाई कैलोरी होती है.अगर शरीर में कैलोरी बढ़ेगी तो आपका वजन भी बढऩे लगेगा.

नोट-इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31