नौतपा शुरू होते ही गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ गई है। लोगों को बारिश के कारण गर्मी से बड़ी राहत तो मिली है, लेकिन बेमौसम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नौतपा के पहले दिन से जिले के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई थी और आज भी समूचे जिले में जमकर बारिश हो रही है। दोपहर में हुई कई घंटो की बारिश से पेंड्रारोड स्टेशन में कई यात्री फंसे रहे। लोग ट्रेन से उतरकर घंटो स्टेशन में रुक कर बारिश के रुकने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान स्टेशन में यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्टेशन के शेड से जगह-जगह पानी गिर रहा था, जिससे लोग काफी परेशान हुए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031