असम के गुवाहाटी के जलकुबारी इलाके में रविवार (28 मई) की रात एक भीषण सड़क हादसे में साल लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए गुवाहाटी के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर पता चला है कि दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग छात्र हैं. यह हादसा जलुकबारी इलाके में हुआ है. हादसे कैसे हुआ, किससे हुआ, इसे लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है.
Previous Articleछत्तीसगढ़ में एक ऐसा समुदाय जिनके रोम-रोम में बसते हैं राम
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















