रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. सूर्य की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है. ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है. और उसका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है. कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति जीवन में सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ति कराती है. रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं. जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है.
रविवार के दिन करें इन चीजों का दान
दान करने के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन किए गए दान से सूर्य देवता शीघ्र प्रसन्न होते हैं. रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़ों का दान करना अति उत्तम माना जाता है. रविवार के दिन इन चीजों के दान से जीवन में मान-सम्मान बढ़ता है.
रविवार के दिन बहते हुए जल में गुड़ और चावल को मिश्रित करके प्रवाहित करना भी अच्छा होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा बरसती है और सारे रुके काम पूरे हो जाते हैं.
रविवार के दिन गेहूं, तांबा, माणिक्य रत्न, लाल पुष्प और खस का दान भी अति उत्तम होता है. इन चीजों के दान से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं और सूर्य देव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है.
रविवार के दिन घर से लाल चंदन का तिलक लगाकर बाहर जाना चाहिए. इससे सूर्य देव का आशीर्वाद बना रहता है. उनकी कार्य से काम में आ रही सारी रुकावटें दूर होती हैं और सारे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं.
सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना उनके बीज मंत्र ऊँ हराम हरिम ह्रौं सह सूर्याय नम: का जाप करना चाहिए. संभव न हो तो रविवार के दिन सूर्य को अर्घ्य देते वक्त इस मंत्र का उच्चारण करें. इस मंत्र के जाप से तमाम तरह के रोग से मुक्ति और नकारात्मकता का नाश होता है.
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031