बिलासपुर में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात साल की बच्ची और महिला की मौत हो गई। वहीं, 15 से अधिक लोग घायल हो गए। पिकअप सवार देवी दर्शन कर लौट रहे थे। तभी मोड़ पर ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के ग्राम सारधा से करीब 35 लोग पिकअप में सवार होकर भनवारटंक स्थित मरही माता देवी दर्शन करने के लिए आए थे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। दर्शन करने के बाद जब ये लोग शाम को वापस गांव जा रहे थे। तभी ग्राम सलका नवागांव के पास मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद पिकअप सवार चीखते-चिल्लाते रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31