समाजवादी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि आज समाजवादी पार्टी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश साहू ने रायपुर के वामन राव लाखे स्कूल हीरापुर में सपा पदाधिकारियों की मीटिंग रखी । इस मीटिंग पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कमेटी के स्वरूप पर विचार मंथन हुआ । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस मीटिंग के अवसर पर समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत की । समाजवादी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और चुनाव लड़ने के इच्छुक समाजवादी नेताओं ने संयुक्त रूप से आगे की चुनावी रणनीति पर चर्चा की । इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अपना बायोडाटा और आवेदन डॉक्टर ओम प्रकाश साहू जी के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नाम से ज्ञापित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष गयूर सिद्दीकी ने किया और महासचिव मनीष श्रीवास्तव जी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्क्रूटनी की । सदस्यता अभियान पूर्व जिलाध्यक्ष चौरसिया जी के निर्देशन पर हुआ । इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष जी केशव वर्मा, बिलासपुर से सुमेश सिन्हा, धनीराम यादव, श्याम यादव, मुकेश लहरे, शेख रेसु, जैजेपुर से मनोज सिंह, दुर्ग से कौसर खान, सन्नी फर्नांडीस, जाजगीर से जीवन सिंह यादव, तेजराम महंत, रामचंद्र कर्मा, आनंदराम यादव, प्रेमलाल पाठक, रायपुर से चंद्रशेखर सिंह, गिरधारी लाल देवांगन, सूर्य कुमार शर्मा, गजानंद राजपूत, राधेश्याम गोंड, शक्ति से जगदीश कुर्रे, बलरामपुर से रामबिलास पंडो, सीताराम पंडो, चंद्रशेखर पंडो, मंतोष यादव, महेश यादव इत्यादि प्रदेश पदाधिकारी उपस्थिति रहे । कार्यक्रम का प्रारम्भ रेल हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि से हुई और समापन कबीर प्राकट्य की मंगलकामना के साथ हुई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031