छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले के कांग्रेस नेता की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि इनकी दोपहिया वाहन को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। महासमुंद नगर के छत्रपति शिवाजी चौक पर अज्ञात स्कार्पियो वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीते रात करीब 11 बजे कचहरी चौक जाने वाले स्वास्थ्य केंद्र के पीछे लिंक रोड के पास अज्ञात स्कार्पियो ने कांग्रेस नेता को पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि सुरेश द्विवेदी जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि थे।
सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, देर रात अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














