दुर्ग जिले में 8वीं की छात्रा 14 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। फिलहाल उसने ये कदम क्यों उठाया, इसका कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
सुपेला थाना प्रभारी के अनुसार, सुपेला नेहरू भवन के पास रहने वाली संतोषी निर्मलकर 8वीं की छात्रा है। बुधवार दोपहर वो अपने छोटे भाई बिट्टू के साथ सोई हुई थी। माता पिता काम पर बाहर गए हुए थे। शाम को जब भाई की नींद टूटी तो उसने देखा कि संतोषी फंदे पर झूल रही है। वो काफी घबरा गया और शोर मचाते हुए अपनी मां के पास पहुंचा। उसने मां को घटना के बारे में जानकरी दी। परिजन जब घर पहुंचे तो देखा उनकी बेटी फंदे पर झूल रही थी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31