रायपुर। राजनीति में भागदारी एवं समाज के अच्छे लोगों को आगे बढ़ाने के लिए अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा भागीरथी प्रयास कर रही है। आज समाज के युवा सभी क्षेत्रों आगे बढ़ रहे हैं। महासभा का यह प्रयास होगा कि समाज से अच्छे लोगों को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाना। इसके साथ ही सामाजिक संविधान सबके लिए एक समान भाव से काम करेगा। उक्त बातें अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं देश की राजनीति में समाज के अच्छे लोगों को आगे बढ़ाना महासभा का मुख्य उद्देश्य है, चुंकि आने वाले समय में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। इसलिए राजनीतिक पार्टियों की हलचल तेज हो गई है। इसी तेज हलचल के बीच महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा से जुड़ेगा, और यदि वे राजनीति के क्षेत्र आगे बढऩा चाहते है तो महासभा इसके लिए छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों से बात करेगी और उस व्यक्ति को पार्टी टिकट दिलाने के लिए बात करेगी। आपको बता दें कि महासभा के इस भागीरथी प्रयास से होगा यह कि देश एवं प्रदेश की राजनीति में स्वच्छ छवि वाले लोगों आने का मौका मिलेगा जिससे भारतीय लोकतंत्र और मजबूत होगा। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने महासभा के इतिहास के बारे में बताया कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की स्थापना 1884 में लखनउ में हुई थी, अर्थात कूर्मि इतिहास में यह 128 वर्ष पुरानी संस्था है। छत्तीसगढ़ में उक्त संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष 1948 एवं 1966 को स्व.डॉ. खूबचंद बघेल एवं वर्ष 1979 से 1983 तक स्व.धनीराम वर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष को नेतृत्व प्रदान किये थे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 1979 को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का सम्मेलन का आयोजन हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। महासभा का प्रयास समाज से अच्छे लोगों को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाना रहेगा। इसके साथ ही सामाजिक संविधान सबके लिए एक समान भाव से काम करेगा। ऐसी कार्ययोजना पर महासभा आगे काम करेगी। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार और पूरे देश के स्वजाति बंधुओं को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होने मुझे इस महती जिम्मेदारी के योग्य समझा और मेरा प्रयास होगा कि समाज को आगे बढ़ाने में सदैव तत्पर रहूं। आपको बता दें कि चंद्रभूषण वर्मा की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए कई लोग महासभा के साथ जुड़ रहे है तथा संगठन का प्रदेश में तेजी से विस्तार हो रहा है। साथ ही महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भी यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। नि:संदेह यह उनकी कार्यकुशलता और कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि वे अब प्रदेश महासचिव के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे है।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा का ऐलान…, राजनीति में भागीदारी के लिए भागीरथी प्रयास, अच्छे लोगों को आगे बढ़ाना मुख्य उद्देश्य…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















