What's Hot

इस वक्त की एक दुखदभरी खबर यह है कि पिछले 50 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम बच्ची सृष्टि जिंदगी की जंग हार गई है। ढाई साल की सृष्टि हाल ही में एक खुले बोरवेल में गिर गई थी जिसके तुरंत बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था, लेकिन आज यह दुखद खबर आ गई। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सीहोर के मुंगावली में ढाई साल की सृष्टि को बाहर निकाल लिया गया है। मासूम सृष्टि जिंदगी की जंग हार गई है, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बोरवेल से निकालकर सृष्टि को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर सृष्टि के हालात का चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। बता दें कि मासूम सृष्टि बीते 50 घंटे से बोरवेल में फंसी हुई थी। गौरतलब है कि मंगलवार को करीब 2 बजे ढाई साल की सृष्टि खेलते हुए पड़ोसी के बोरवेल में गिर गई थी। जानकारी के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया था। तीसरे दिन दिल्ली की टीम को रोबोट से मासूम को निकालने में सफलता मिली है। बोरवेल से निकाले जाने के बाद तक बच्ची होश में नहीं थी, मेडिकल चेकअप के बाद ही उसकी स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी। ऐसा माना जा रहा था लेकिन ताजा जानकारी मिलने के बाद मासूम सृष्टि जिंदगी की जंग हार गई है, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031