पति-पत्नी की आपसी लड़ाई में पूरा घर बर्बाद हो गया। पत्नी के मायके जाने से शराबी पति को इतना गुस्सा आया कि वह अपने घर में ही आग लिया दिया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। आरोपी युवक के पिता ने पुलिस तहरीर देकर बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र का है। यहां काजू गांव में रहने वाला मुकुल देव ईंट-भट्टे पर काम कर के अपने परिवार का पालन पोषण करते है। मुकुल देव की शादी 19 साल पहले कोखराज थाना के क्षेत्र शोभना गांव की फूलमती से हुई थी। परिवार में कमाई करने वाला वो अकेला ही है, लेकिन परिवार के सदस्य ज्यादा थे। ऐसे में उसकी माली हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती ही चली जा रही थी। आरोपी का कहना है कि पत्नी अक्सर पक्का घर बनवाने की जिद करती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था। मिली जानकारी के अनुसार, उस परिवार में नए मकान बनाने को लेकर लड़ाई होती थी। वहीं इस मामले में आरोपी मुकुल देव ने कहा, क्या करें हमारे रहने के लिए घर नहीं है और जब बारिश होती है तो पानी टपकने भी लगता है। पांच लड़के है, आवास नहीं है रहने के लिए। हमारी पत्नी ने झगड़ा किया हमसे और वह चली गई। इसके बाद हम शराब पिए और आकर आग लगा दी। मुझसे रोज लड़ाई करती है, हमेशा बाहर शौचालय जाते हैं, बहुत दिक्कत होती है। आवास नहीं है तो क्या करें। इसी को लेकर हमारा झगड़ा हो गया, कल वो अपने घर चली गई, अब हमारे पास घर नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031