सीएम के निर्देश पर कराया गया हैलीकाप्टर जॉय राइड
नरगिस खान बालोद जिले के ग्राम घुमका की रहने वाली है। नरगिस स्वामी आत्मानंद स्कूल बालोद की छात्रा है। नरगिस प्रतिभाशाली छात्रा है, इन्हें विशेष रूप से हेलीकॉप्टर राइड के लिए आमंत्रित किया है। नरगिस ने बताया कि मैंने कक्षा सातवीं और दसवीं, दोनों परीक्षाएं दिलाई हैं। दसवीं कक्षा में 90.50 प्र. और कक्षा सातवीं में 99.83 प्र. अंक मिले हैं। नरगिस ने बताया कि बचपन से ही उसकी रूचि पढ़ाई के प्रति अधिक है, इसलिए वह लगातार पढ़ते रहना चाहती है।


नरगिस यूपीएससी टॉपर बनना चाहती है, उसने बताया कि उसके पिता का सपना था कि मैं यूपीएससी टॉप करूँ, इसलिए मैं लगातार पढ़ाई कर रही हूं। नरगिस ने बताया कि बहुत खुशी हुई जब मुझे पता चला कि हेलीकॉप्टर राइड के लिए आपको आमंत्रित किया जाता है, तब हमारा परिवार यहां आया। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे जैसे बच्चे कभी नहीं सोच सकते कि हम हेलीकॉप्टर में बैठ पाएंगे मगर मुख्यमंत्री जी ने हमें यह मौका दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031