एलोवेरा जेल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके कई ब्यूटी बेनिफिट्स भी हैं। अगर आपको बालों से जुड़ी कोई भी समस्या है, जैसे बालों का झड़ना, टूटना या फिर डैंड्रफ तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ लोगों कि शिकायत होती है कि सिर्फ एलोवेरा लगाने से फायदा नहीं होता, ऐसे में आप इसके साथ कुछ चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं। जानिए हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए किस तरह लगाएं एलोवेरा जेल।
मेथी के बीज के साथ एलोवेरा – बालों पर एलोवेरा लगाने के लिए आप इसमें मेथीदाना मिला सकते हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। फिर अगले दिन बीजों का गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसमें एलोवेरा जेल को मिलाएं और पेस्ट बनाएं।
नारियल तेल-शहद के साथ एलोवेरा– हेयर ग्रोथ बूस्ट करने के लिए दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, दो बड़े चम्मच नारियल का तेल और आधा बड़ा चम्मच शहद एक साथ मिलाएं। एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाने के बाद इसे बालों में अप्लाई करें।
आंवला के साथ एलोवेरा जेल -बालों के लिए आंवला काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। आप एलोवारा जेल में आंवला का जूस या फिर पाउडर मिला सकते हैं। इसके लिए एक स्मूद पेस्ट बनाएं और फिर इसे बालों पर अप्लाई करें।














