अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 13 अक्टूबर 2026 को अपनी अक्टूबर वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट जारी की. इसमें भारत का GDP ग्रोथ अनुमान 2026-27 के लिए 6.4% से बढ़ाकर 7% कर दिया, यानी 60 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी. IMF ने 2027-28 के लिए भी अनुमान 6.7% से बढ़ाकर 7% कर दिया. IMF ने कहा, ‘इंडिया स्टैंड्स आउट विद अपवर्ड रिवीजन्स.’ आखिर 7% का अनुमान कितनी बड़ी बात है और आपकी जेब को कैसे फायदा पहुंचाएगी…

IMF ने भारत के लिए 7% GDP वृद्धि का अनुमान लगाया है, लेकिन देश के 84% परिवार कह रहे हैं कि बजट पहले से ज्यादा तंग हो गया है. यही इस स्टोरी का सबसे बड़ा विरोधाभास है.

अमेरिका, चीन और रूस के आगे 7% कितनी बड़ी बात?

IMF ने 2026 के लिए वैश्विक वृद्धि दर 3.1% और 2027 के लिए 3.4% रहने का अनुमान लगाया है. यानी भारत की वृद्धि दर वैश्विक औसत से दोगुनी से भी ज्यादा है. चीन की वृद्धि 2026 में 4.5% और 2027 में 4% रहने का अनुमान है. अमेरिका और यूरोप जैसी उन्नत अर्थव्यवस्थाएं 2027 में सिर्फ 1.8% की दर से बढ़ेंगी. यानी भारत न सिर्फ चीन से तेज बढ़ रहा है, बल्कि पूरी दुनिया से कहीं आगे है.

IMF के मुताबिक, भारत की मजबूत वृद्धि की तीन बड़ी वजहें हैं:

  • मजबूत घरेलू मांग
  • सर्विस सेक्टर की ताकत
  • युवा आबादी

साथ ही सरकार के ढांचागत सुधार भी इसमें योगदान दे रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031