मुंबई। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त 98 वर्षीय रामू लक्ष्मण सकपाल ने अपनी सेवा के दौरान दुश्मनों के दांत खट्टे करने के बाद अब कोरोना को भी धूल चटा दी है। मुंबई के नेरुल के रहने वाले सकपाल को नेवी अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण के चलते न्यूमोनिया हो गया था, लेकिन उन्होंने इस जानलेवा बीमारी से पार पा लिया। पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से गर्मजोशी से विदाई दी गई।

नेवी अस्पताल में सेना के तीनों अंगों के सेवानिवृत्त कोरोना पीड़ित जवानों का इलाज किया जा रहा है। सकपाल ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से कोरोना से पीड़ित अन्य लोगों के लिए भी उम्मीद की नई राह बना दी है। (एजेंसी)